जनसुनवाई में आवेदकों की एसपी ने स्वयं की सुनवाई त्वरित निराकरण के दिये निर्देष

एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कुल 131 षिकायतें प्राप्त हुई।
ग्वालियर . मध्यप्रदेष में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के कारण आदर्ष आचार संहिता प्रभावषील होने से प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई को पूर्णतः बंद कर दिया गया था। चूकि अब लोकसभा निर्वाचन सम्पन्न हो चुके हैं और आदर्ष आचार संहिता समाप्त हो गई है इसलिए आज 11 जून मंगलवार को संपूर्ण प्रदेष के साथ ही ग्वालियर जिले में भी आमजन की षिकायतों की त्वरित सुनवाई हेतु चुनाव बाद पहली जनसुनवाई आयोजित की गई।
आमजन की शिकायतों एवं समस्याआंे के त्वरित निराकरण व सुनवाई हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। आज की जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे और उनके द्वारा षिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात को धैर्यपूर्वक सूना जाकर थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देष दिये। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देषित किया गया है कि थाने पर आने वाले फरियादियों की त्वरित सुनवाई हो एवं जनसुनवाई तथा महिला डेस्क को और अधिक प्रभावषाली बनाया जाए जिससे पीडि़त अथवा षिकायतकर्ता को अनावष्यक थाने से पुलिस अधीक्षक कार्यालय आने की आवष्यकता न हो। जिस समस्या का समाधान थाना स्तर पर ही हो सकता है उसका तत्काल निराकरण किया जाए। आज की जनसुनवाई में कुल 131 षिकायती आवेदन पत्र जिसमेें से 101 शहरी क्षेत्र एवं 30 ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों द्वारा दिये गये।
आज की जनसुनवाई के दौरान ASP अखिलेष रैनवाल, (ग्रामीण) निरंजन शर्मा, CSP इन्दरगंज अषोक सिंह जादौन,   श्रीमती शुभा श्रीवास्तव, सीएसपी विष्वविद्यालय सुश्री हिना खान, DSP महिला सुरक्षा श्रीमती किरण अहिरवार ने भी आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई की।