अस्थाई अतिक्रमण को हटाकर, किया सामान जब्त
ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव के निर्देशन में शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत आज महाराज बाड़ा, सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट से फट्टे वालो का सामान जप्त कर, डीबी सिटी मदाखलत ऑफिस पहुंचाया गया। इसके साथ ही शिंदे की छावनी से एक गुमटी दुकान को जब्त कर डीबी सिटी मदाखलत ऑफिस पहुंचाया गया।