दतिया में दिन दहाडे 3 नकाबपोश बदमाशों ने की दवा कारोबारी की हत्या

दतिया. मेडीकल एसोसियेशन के अध्यक्ष और दवा व्यापारी को 3 बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी और सीने से पार हो गयी। वह वहीं गिर पड़े। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत होने पर उन्हें ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।
घटना इंदरगंढ थाना क्षेत्र में रविवार की शाम लगभग 4 बजे की है। दतिया में बड़ा बाजार के निवासी घनश्यामद ास अग्रवाल 73, का दवाईयों का थोक का व्यापार है। रविवार की दोपहर को वह कार से ड्राइवर के साथ इंदरगंढ की मेडीकल दुकानों पर पैसे वसूलने के निकले थे। उसी दौरान यह घटना घटी। पुलिस ने इस मामले में एसआईटी गठित की है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
पहले से खड़े थे 3 नकाबपोश बदमाश
घनश्याम दास अग्रवाल रविवार की शाम को बाबरी सरकार मंदिर में दर्शन करने के लिये पहुंचे थे। दर्शन करके ज बवह कार के पास लौट रहे थे तभी मुख्य मार्ग पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। कार चालक तारिक खान उन्हें इंदरगंढ अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां से पहले उन्हें दतिया जिला अस्पताल फिर ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया थां।
लूट के इरादे से की फायरिंग-कार चालक
ड्राइवर तारिक खान ने बताया है कि मैं कार लेकर सड़क किनारे श्री कृष्णा मेडीकल स्टोर के पास खड़ा हुआ था। मंदिर से जब वह निकले तो 3 बदमाश उनके पास पहुंचे और झूमाझटकी करने लगे। यह देखकर मैं वहां पहुंचा। लेकिन तब तक बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया और मौके से भाग गये। तारिक के अनुसार बदमाश व्यापारी के साथ लूट के इरादे से पहुंचे थे।
तीनों बदमाशों पर 10-10 हजार रूपये इनाम घोषित
दतिया एसपी वीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि एएसपी सुनीलकुमार शिवहरे की देखरेख में एक एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है। टीम में भांडेर एसडीओपी कर्णिक श्रीवास्तव के साथ सेवड़ा एसडीओपी अखिलेश पुरी को रखा गया है। 4 थाना प्रभारी के साथ साइबर सेल प्रमुख भूमिका निभायेगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।