VISM कॉजेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्थान में संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेस्यिूटिकल साईसेंज एण्ड रिसर्च के छात्र-छात्राओं ने परिसर में नींबू, आँवला, गिलोय, नीम, अश्वगंधा, अशोका, पुदीना, एलोवेरा, तुलसी आदि जैसे मेडीशनल प्रोपर्टी वाले पौधे छात्र-छात्राओं द्वारा लगाऐं गए। इस मौके पर डॉ. राठौर ने पौधारोपण के पश्चात् डॉ राठौर ने इन पौधो की उपयोगिता बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के अभाव में पृथ्वी कई रूप में प्रभावित हो रही हैं।
पृथ्वी का प्रभावित होना जन जीवन के लिए घातक सिद्ध होने लगा है। जिसका ज्वलंत उदाहरण इस बार की गर्मी में 48 डिग्री तक पारा जाने के रूप में देखने को मिल रहा है। आज जिस प्रकार से हर घर में ए.सी. का उपयोग हो रहा है यह आगे भविष्य के लिये बहुत चिंता का विषय है अर्थात हमें पृथ्वी पर पेड़ पौधों की संख्या बढ़ानी होगी। मैं आपसे यही कहना चाहूंगा कि अपने पड़ोसी तथा रिश्तेदारों को पौधारोपण के साथ पेड़ों की रक्षा और सुरक्षा करने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, समस्त स्टॉफ, व्हीआईएसएम हॉस्पिटल के अधीक्षक सहित छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।