ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उदयपुर इंटरसिटी में उठा धुआं

ग्वालियर. ग्वालियर रेलवे स्टेशन में उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस में पहियों से अचानक धुआं निकलने पर हंगामा खडा हो गया। पूरा स्टेशन पर धुआं ही धुआं भर गया। घटना उस समय हुई है जब दिन में तापमान 45.7 डिग्री के आसपास था। ट्रेन से धुआ निकलता देख यात्री घबरा गए। जानकारी के अनुसार 45.7 डिग्री तापमान में ट्रेन के ब्रेक शू गर्म होने से निकला धुआ जिसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं पूरा स्टेशन पर धुआं ही धुआं नजर आया।

ट्रेन के पहियों से धुआं निकलने के बाद अन्य ट्रेनों में भी अफरा-तफरी रही
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 की घटना
खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी से शुक्रवार को ग्वालियर स्टेशन पर धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक शू के गर्म हो जाने के कारण उठा था। पूरी घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर हंगामा खड़ा हो गया।5 मिनट में उदयपुर इंटरसिटी से निकल रहे धुआं से पूरा स्टेशन भर गया। वहां अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। हंगामा की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी व रेलवे का अमला पहुंचा और फायर सेफ्टी की मदद से आग और धुआं पर काबू पाया है। इस दौरान एक घंटा व अफरा-तफरी का माहौल रहा है।