ऑटो चालक की हत्याकर लाश को फेंकने वाले 2े आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर। ऑटो क्रमांक एमपी07-जेडई-9242 कल्याणी तिराहे के पास रोड किनारे खंती में खडी मिली हैं। पुलिस द्वारा कल्याणी तिराहे के पास मिली गुमशुदा के ऑटो की जांच की गई तो उस पर खून के निशान मिले जिससे ऑटो चालक के साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने की आषंका हुई।
गुमशुदा की तलाश के दौरान 30 मई को गुमशुदा मोंटू सविता का शव नयागांव से बनवार की ओर जाने वाली रोड पर जंगली क्षेत्र में पडी मिली हैं, शव की पहचान उसके परिजनों द्वारा गुमषुदा ऑटो चालक के रूप में की गई हैं। प्रकरण में गुमशुदा की कॉल डिटेल एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 2 संदेहियों अमन एवं ओमप्रकाश कुशवाह उर्फ ओमी को पकड़कर उक्त हत्या के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी कुशवाह पूर्व में किसी ब्रेकरी ऑनर की ऑटो चलाता था, जिसे बाद में ऑनर द्वारा नौकरी से निकाल दिया था। आरोपी को शंका थी कि उसे नौकरी से निकलवाने में मृतक का हाथ रहा है। नौकरी से निकलवाने की रंजिश के कारण उसके द्वारा अपने साथी अमन कुषवाह के साथ मृतक को अपने साथ ले जाकर बीरपुर बांध की पार पर शराब पार्टी की और उसके बाद नशे की हालत में उसी की ऑटो से ले जाकर चाकू से पीठ एवं गले में बार कर हत्या कर दी थी और दोनों आरोपियों ने मृतक को उसी की ऑटो से सूनसान जगह जंगल के रास्ते पर ले जाकर थाना परिहार क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया और पुलिस को भ्रमित करने के लिये मृतक की ऑटो बनवार-चीनोर व छीमक होते हुए कल्याणी तिराहे के पास रोड किनारे छोड़कर भाग गये थे। पुलिस को उन पर शंका न हो इसलिए उक्त दोनों आरोपी उक्त हत्या की घटना घटित करने के बाद मृतक के परिजनों के साथ उसकी तलाश भी कराते रहे हैं।