3 बीयर बार पर जीएसटी का छापा, दो बार सील, 2 बार पर नहीं मिला रजिस्ट्रेशन
ग्वालियर. शुक्रवार की रात अचानक जीएसटी (गुड्स सर्विस टैक्स) की टीम ने एक साथ शहर के 3 बीयरबार रेस्टोरेंट पर छापामार कार्यवाही की गयी है। जीएसटी की टीम गोविंदपुरी में माया बीयर बार, छप्परवाला पुल पर सुदर्शन बार, स्टेशन बजरिया में सफारी बार पर पहुंची है। यहां वीएटी (वैल्यू एडेड टैक्स) की चोरी की सूचना जीएसटी विभाग को मिली थी।
टीम ने जब बार रेस्टोरेंट पर पहुंचकर छानबीन की गयी तो पता लगा कि 3 में से 2 बीयरबार माया और सफारी पर तो जीएसटी में रजिस्ट्रेशन तक नहीं है। जब रिकॉर्ड और रजिस्टर मांगे गये तो प्रबंधन वह भी नहीं दिखा पाये और इसके बाद जीएसटी की टीम ने तीनों बार को लापरवाही व वेट की गड़बड़ी के मामले में सील कर दिया है।
शराब पर GST की अपेक्षा VAT लगाता है। लगातार जीएसटी विभाग को सूचना मिली रही थी कि मध्य प्रदेश के कुछ बीयर बार रेस्टोरेंट VAT की चोरी कर रहे हैं और बड़े स्तर पर यह खेल जारी है। यही कारण है कि बीते तीन दिन ने लगातार बीयर बार रेस्टोरेंट पर GST विभाग के अफसर छापामार कार्रवाई कर रहे हैं। शुक्रवार रात को ग्वालियर और रतलाम में एक साथ छापामार कार्रवाई की गई है। शुक्रवार रात को जीएसटी के अफसरों की टीम पुलिस के साथ लेकर माया बीयर बार, सफारी बीयर बार, सुदर्शन बीयर बार पहुंची है।
यहां पहुंचने पर पता लगा कि माया और सफारी पर तो जीएसटी में रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। इसके अलावा तीनों ही रिकॉर्ड नहीं दिखा पाए। यहां से काफी मात्रा में रिकॉर्ड जब्त कर जीएसटी की टीम गणना कर रही है कि कितने टैक्स की गड़बड़ की गई है। शनिवार को इसमें कुछ राशि का खुलासा हो सकता है।