हाइवे पर चलती मेटाडोर में लगी आग, चालक ने कूंद कर बचाई जान

ग्वालियर. झांसी आगरा हाईवे पर दौड़ते हुए एक मेटाडोर ट्रक में अचानक आग लग गयी। मेटाडोर गत्ते भरकर जा रही थी। आग कुछ ही मिनट में इतनी बढ़ गयी की चालक मेटाडोर ट्रक को हाइवे किनारे खड़ा कर दिया और वक्त रहते ट्रक को कूंदकर अपनी जान बचा ली और तत्काल आग की सूचना फायरब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाडी मौके पर पहुंची मेटाडोर में लग रही आग पर पानी डालकर 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना आतरी थाना क्षेत्र के कल्याणी हाईवे की है।
आग बुझाने के बाद फायरब्रिगेड के कर्मी थाने पहुंचे ही थे कि दोबारा सूचना मिली मेटाडोर ट्रक ने फिर आग पकड़ ली है, सूचना सकते ही फिर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ट्रक में लग रही मेटाडोर को देखकर उसे पलटा दिया और इसके बाद दमकल अमले की सहायता से लोडिंग ट्रक में लग रही आग पर पानी डालकर काबू पाया।
क्या है मामला ऐसे समझिये
बता दें कि दतिया निवासी राजेंद्र सिंह यादव पुत्र सुंदर सिंह यादव पेशे से एक ट्रांसपोर्टर हैं और वह बुधवार गुरुवार दरमियानी रात अपने लोडिंग वाहन क्रमांक MP06 JA 3805 में गत्ते भरकर जा रहे थे अभी वह कल्याणी हाईवे के पास पहुंचे ही थे कि अचानक गाड़ी में आग लग गई आज की लपेट देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आग को लोडिंग वाहन में लगता देख तत्काल राजेंद्र यादव ने लोडिंग वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलने ही पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचा और ट्रक में लग रही आग पर पानी डालकर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। रात भर आग से जुझने के बाद जब पुलिस और दमकल हमला थाने वापस पहुंचा ही था कि सभी सूचना मिली कि उसी लोडिंग वाहन में दोबारा से आग लग गई है आग लगने का पता लगता ही पुलिस और दमकल मौके पर पहुंचा और सड़क से गुजर रहे लोगों की मदद से लोडिंग ट्रक को पलटाया क्योंकि गाड़ी में गेट भरे हुए थे जो बार-बार सुलग जाते थे और आग की लपटे निकल रही थी। ट्रक पलटने के बाद दमकल कर्मियों ने तत्काल आग पर पानी डालकर पूरी तरह से बुझा दिया।