आसमान से बरस रही आग, ग्वालियर में बीता सबसे गर्म दिन, पारा 47 से ऊपर पहुंचा तापमान

ग्वालियर. पूरा उत्तर भारत इस समय मौसम की मार झेल रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से ग्वालियरवासी परेशान है। आसमान से आग बरस रही है और लोगों को इंतजार है तो बस मानसून का मौसम विभाग ने तो 12-3 बजे के बीच बाहर ना निकलने की सलाह तक दे दी है। हर दिन सामने आने वाला आंकड़ा जनमानस को चौका रहा है। पारा अपने पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है। राजस्थान से लेकर पंजा तक हर जगह गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कुछ दिनों गर्मी से राहत के आसार नहीं है।
ऐसे में दिल्ली में अभी तक शीर्ष 2 अधिकतम तापमान मंगलवार को दर्ज किये गये। दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को पारा करीब 50 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। दिल्ली में चिलचिलाती धूप की वजह से राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिससे विशेषकर बाहरी इलाकों में तापमान बहुत अधिक हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।