ग्वालियर से दमन ले जाई जा रही 7 करोड की शराब जब्‍त

ग्वालियर. ग्वालियर से ट्रकों के माध्यम से दमन-दीव ले जाई जा रही शराब पुलिस व आबकारी विभाग ने जब्त की। जानकारी के अनुसार शराब का परमिट की अवधि खत्म होने के कारण शराब जब्त की गई है। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 7 करोड है। देर शाम पिटोल पुलिस को सूचना मिली कि ढाबे पर एक अवैध शराब भरा वाहन खडा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त वाहन को लेकर चौकी चली गई। उसके कुछ देर बाद आबकारी टीम पहुंची और दूसरे पर खडे 9 ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया। इन 9 ट्रकों में भी शराब भरी हुई थी। बताया जाता है कि शराब का परमिट की अवधि समाप्त होने पर वाहन चालक ढाबे पर ही खडे थे। देर शाम पिटोल पुलिस को सूचना मिली कि अवैध शराब से भरा वाहन इंदौर-अहमदाबाद हाईवे के समीप बने एक ढाबे पर खडा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त ट्रक की जांच की तो उसमें शराब भरी हुई थी। जब पुलिस ने वाहन चालक से कागज मांगे तो उसके पास परमिट की अवधि समाप्त होने वाले कागज उपलब्ध थे जिस पर पुलिस ने वाहन को चौकी पर खड़ा करवा दिया। उक्त ट्रक में 1300 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। जिसकी कीमत एक करोड़ 46 लाख बताई गई है। इस मामले में पिटोल पुलिस ने वाहन चालक को आरोपित बनाया है।
कार्रवाई को लेकर दोनों पुलिस आमने-सामने
देर शाम आबकारी टीम को अन्य 9 ट्रक अवैध शराब भरे खड़े होने की सूचना मिली। आबकारी टीम भी पिटोल के समीप अन्य ढाबे पर पहुंची इस दौरान 9 ट्रकों में करीब 11 हजार 180 अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। इन ट्रकों के भी परमिट अवधि समाप्त हो चुकी थी। आबारी टीम के तुरंत बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस व आबकारी टीम के बीच ट्रकों पर कार्रवाई करने को लेकर चर्चा चलती रही। पुलिस का कहना था कि उसे पहले सूचना मिली थी, इधर आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना था कि 9 ट्रकों के पास पहले वे पहुंचे है। अंत में आबकारी विभाग के अधिकारी 9 ट्रकों को लेकर झाबुआ आ गए।
ग्वालियर से जारी हुए थे परमिट
आबकारी विभाग के अनुसार जब्त किए गए 9 ट्रकों में रायरू डिस्टलरी ग्वालियर से ओआईडीसी सिल्वासा, ओआईडीसी लिमिटेड, डिएनएच, विष्णू सागर वाईन स्टोर्स, सर्वे नंबर 483/1,2, 484/4 आईआईडीसी लिमिटेड मलाला दिव, दमन के लिए परमिट जारी किए गए थे। जिसकी वैद्यता सोमवार को ही समाप्त हो गई थी। वैद्यता समाप्त होने पर आबकारी विभाग ने उक्त 9 ट्रकों को अपनी निगरानी में होमगार्ड पुलिस लाइन खड़ा करवाया है।