माधवीराजे सिंधिया की स्मृति में आयोजित भजन संध्या प्रसिद्ध भजन गायक विपिन और उल्का वापना ने गाय भजन
ग्वालियर. रविवार की शाम माधवीराजे सिंधिया को श्रद्धाजलि देने के लिये भजन संध्या आयोजित की गयी। जिसमें दिल्ली के प्रसिद्ध भजन गायक विपिन वापना व उल्का वापना ने अपने गायन सुर से राजमाता को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पूरे परिवार के साथ वहां मौजूद रहे हैं। इस मौके पर इन्दौर के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने श्रद्धांजलि अर्पित की और ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर शोक संवेदनायें व्यक्त की।
इसमें दिल्ली से आये प्रसिद्ध भजन गायत विपिन वापना व उल्का वापना ने प्रस्तुति दी। उन्होंने श्याम और श्रीराम जय राम जय जय राम भजन गाकर राजमाता को श्रद्धांजलि सभा को जीवित कर दिया। वहां भजन संख्या में शामिल लोग भावुक नजर आये। भजन गायक एक के बाद एक प्रस्तुति देते चले गये। भजन संध्या में शामिल होने शहर व प्रदेश के कई मंत्री व राजनेता शामिल होने आये।
आकाश ने किया जलाभिषेक
इन्दौर के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने से पहले अचलेश्वर मंदिर में भगवान अचलनाथ का जलाभिषेक किया और मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के दर्शन किये। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता संतोष सिकरबार भी साथ रहें।