51 लाख रुपये की सायबर ठगी करने वाले आरोपी को सीकर से गिरफ्तार

ग्वालियर . आवेदिका आशा भटनागर के साथ सायबर ठगों द्वारा 51 लाख रुपये की ठगी की गई थी। उक्त षिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच ग्वालियर द्वारा उक्त प्रकरण में लिप्त मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा 1 अप्रैल को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था।
क्राइम ब्रांच की सायबर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये ग्वालियर में शिक्षिका आशा भटनागर के साथ किये गये 51 लाख रुपये की डिजिटल हाउस अरेस्ट की ठगी के मामले में एक और आरोपी कांजी भाई राजपूत को घंटा घर मार्केट सीकर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी से 15 लाख 66 हजार रुपये भी बरामद किये गये हैं। पकड़ा गया आरोपी गुजरात का रहने वाला है जो वर्तमान में सीकर में रहकर सायबर फॉड के पैसे को हवाला के माध्यम से कमीशन लेकर आगे भेजने का कार्य करता है। आरोपी से जो राशि बरामद की गई है वह राशि आरोपी लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने से आगे नही भेज पाया था। आरोपी से पूछताछ जारी है कि आरोपी द्वारा अभी तक कितनी सायबर फ्रॉड की राशि को हवाला के माध्यम से आगे भेजा गया है। इस प्रकरण में अभी तक चार राज्यों से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तारशुदा आरोपी द्वारा आगे किसको पैसा भेजा गया है इस सबंध में विवेचना जारी है। उक्त प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार एक आरोपी से 50 हजार रूपये जप्त किये गये थे। इस प्रकार अभी तक उक्त प्रकरण में कुल 16 लाख 16 हजार रूपये जप्त किये जा चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपी
कांजी भाई राजपूत पुत्र हमीर भाई उम्र 34 साल निवासी ग्राम रूपनगर, सामी जिला पाटन (गुजरात)
जप्त सामान
15 लाख 66 हजार रूपये नगद तथा नोट गिनने की मशीन तथा अन्य सामान।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
1. कुणाल जयसवाल निवासी भिलाई
2. मीर मुदस्सिर निवासी श्रीनगर
3. अक्षय बागडिया निवासी गुजरात
4. कुनाल कोष्टी निवासी गुजरात
5. मनीषंकर विष्नोई निवासी राजस्थान
6. प्रदीप विष्नोई निवासी राजस्थान
7. विकास विष्नोई निवासी राजस्थान