मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माधवीराजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की

ग्वालियर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जय विलास पैलेस रानी महल पहुंच कर माधवीराजे सिंधिया को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की, केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं महान आर्यमन सिंधिया ने से भेंट की।

रानी महल में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संघ के वरिष्ठ सुरेश सोनी, प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता, नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह पूर्व सांसद, देवास गायत्री सिंह, अजय सिंह राहुल भैया, उषा ठाकुर जी पूर्व मंत्री, कुणाल चोधारी, केके श्रीवास्तव पूर्व विधायक, पूर्व कमिश्नर बीएम शर्मा, विमल जुल्का, आशीष गुप्ता, डीडीएस अग्रवाल, आरके मिश्रा मंत्री नागरिक उपस्थित रहे।