मतगणना दिवस को प्रात: 6:30 बजे प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की मौजूदगी में खुलेंगे स्ट्रांग रूम

ग्वालियर /लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में शामिल ग्वालियर जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 4 जून को प्रात: 8 बजे से एमएलबी कॉलेज में होगी। 4 जून को मतगणना शुरू होने से पहले एमएलबी कॉलेज में प्रात: 6:30 बजे प्रत्याशियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं की मौजूदगी में सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईव्हीएम स्ट्रांग रूम खोले जाएँगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने पत्र के जरिए इस संबंध में सभी प्रत्याशियों को सूचित कर दिया है।