विभिन्न स्थानों से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत आज बारादरी चौराहा, सदर बाजार, अग्रसेन चौराहा, खुला सन्तर रोड, रामलीला मैदान रोड, अल्पना टॉकीज रोड, गरम सडक, छः नम्बर चौराहा सहित विभिन्न स्थानो पर खडे यातायात में बाधक हाथ ठेलो, फुटपाथी दुकानो, दुकानदारों की दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान इत्यादि एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही सिंधिया स्टैच्यू, दीनदयाल नगर, शताब्दीपुरम रोड ग्वालियर के मुख्य मार्ग पर रखी गुमटियों, खडे हाथ ठेलांे, रखे सामानों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने सम्बन्धी अनाउसमेन्ट मदाखलत वाहन द्वारा करवाया गया।