MPCCI का 119वां स्थापना दिवस 26 मई को

ग्वालियर – मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (MPCCI) की टीम 2023-26 द्बारा 119वें स्थापना दिवस पर उन सदस्य/असदस्य फर्मों का विशेष सम्मान किया जा रहा है, जिन्होंने MPCCI के भवन के लिए भूमि क्रय एवं भवन निर्माण हेतु आर्थिक सहायता की है। इस विषय पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जिन लोगों की वजह से MPCCI आज अपनी खूशबू को फैला रहा है, उन फर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए। इसमें ऐसे कई सदस्य ऐसे हैं जो ग्वालियर से बाहर अब रहने लगे हैं, उनसे भी सम्पर्क कर, उनको सम्मान समारोह में पधारने के लिए आग्रह किया जा रहा है। आशा है कि वह लोग भी स्थापना दिवस पर पधारेंगे।
वहीं MPCCI की टीम 2023-26 द्बारा एक और नवाचार करते हुए प्रत्येक सदस्य को एक कॉलर पिन दिये जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे सदस्य जब भी चेम्बर अथवा अन्य किसी दूसरी संस्था के कार्यक्रमों में सम्मिलित हों तो MPCCI की कॉलर पिन से अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें। इसका भी विमोचन स्थापना दिवस पर किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के रूप में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधिपति-श्री जितेन्द्र माहेश्वरी जी को गत दिवस अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कार्यकारिणी समिति सदस्य श्री सुनील सिंहल सर्राफ द्बारा उनके पैतृक निवास जौरा पर जाकर उनसे मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए आग्रह किया गया, जिस पर उन्होंने कार्यक्रम में पधारने की सहमति व्यक्त की है।
यह कार्यक्रम रविवार दिनांक 26 मई को दोपहर 12.30 बजे ‘चेम्बर भवन` में आयोजित होगा। वहीं इससे पूर्व शनिवार 25 मई, को 119 पौधों का पौधारोपण लाल टिपारा गौशाला पर ऋषभ देवानंद के मुख्यातिथ्य में किया जायेगा।MPCCI के अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल द्बारा समस्त सदस्य महानुभावों से उक्त कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।