मध्यप्रदेश में सबसे अधिक गर्म 43.7 डिग्री तापमान ग्वालियर रहा

ग्वालियर. आपको बता दें कि इस हफ्ते में दूसरी बार ग्वालियर सबसे गर्म रहा। तापमान 49.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। अभी यहां तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है। छतरपुर जिले के नौगांव में 43 डिग्री रहा। इसी प्रकार रतलाम, सतना, सीधी, शिवपुरी, खजुराहो, दमोह, टीकमगढ, खंडवा और गुना में भी पारा 42 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया है।
गुरूवार को कुछ जिलों में ही मौसम बदल रहा है। बाकी में तेजी गर्मी रही है। वहीं दूसरी ओर ग्वालियर सबसे अधिक गर्म रहा है और यहां तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
कहीं तेज गर्मी, कहीं बदला रहा मौसम
इससे पहले, गुरुवार को कहीं तेज गर्मी रही तो कहीं मौसम बदला रहा। बैतूल, जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, नरसिंहपुर, बालाघाट और डिंडोरी जिलों में बादल रहे। कुछ जगहों पर बौछारें भी गिरीं।

बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। भोपाल में 40.7 डिग्री, इंदौर में 39.8 डिग्री, जबलपुर में 39.7 डिग्री और उज्जैन में पारा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
17 मई: रायसेन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में हल्की बारिश और आंधी का मौसम रहेगा।
18 मई: ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में हीट वेव चल सकती है।
19 मई: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में हीट वेव चलने का अलर्ट है।
एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा
मौसम विभाग के अनुसार- आज यानी 17 मई को उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर 2-3 दिन बाद यानी, 20 मई से प्रदेश के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है।