ग्वालियर चंबल में 19 मई को तूफानी स्पीड से दस्तक देगा मानसून, MP में 5 दिन होगी झमाझम बारिश
ग्वालियर. राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से गर्मी की वापसी हुई है। अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में लू जैसा अहसास रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। 17 से 18 मई के बीच तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी होने पर लू की भी दस्तक होगी।
कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके कमजोर पड़ने से हवा का रुख राजस्थान की ओर से हो गया है। इस कारण सुबह से ही सूरज की तल्खी रही और दोपहर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे लू जैसा अहसास रहा। 5 दिन बाद गर्म हवा ने फिर से वापसी की है। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
नमी आने से शाम को छाए बादल
देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय घेरे बने हैं। इस चक्रवातीय घेरों की वजह से हवा में हल्की नमी आ रही है। दिन में गर्मी बढऩे से शाम को हल्के बादल छा गए। बादलों की वजह से शाम को गर्मी से हल्की राहत मिली। अंडमान निकोबार में मानसून की दस्तक के बाद लगातार पांच दिन भारी बारिश की संभावन हो।