2 व्यापारियों से प्रताडि़त होकर हुंडी दलाल आशु ने स्वयं को गोली मारी, घायलावस्था पुलिस ने कराया भर्ती
ग्वालियर. दालबाजार के व्यापारी व हुंडी दलाल आशीष उर्फ आशू गुप्ता ने सोमवार की रात 11 बजे स्वयं को हाइवे पर एक होटल के बाहर गोली मार ली है। होटल मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। गोली व्यापारी के कंधे पर लगी और उसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया है। घटना शिवपुरी लिंक रोड पर हुई है। व्यापारी के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
जिसको पुलिस ने अपने कब्जे लेकर प्रारंभिक जांच में पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध नजर से देख रही है। घायल पर हुंडी दलाली करते हुए करोड़ों रूपये के गवन का आरोप है। सुसाइड नोट में भी उसने यही लिखा व्यापारी अश्वनी जैन व सरमन उसके रूपये नहीं लौटा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर में शिवपुरी लिंक रोड पर होटल नीलश्री के बाहर कार में पहुंचे दाल बाजार के कारोबारी व हुंडी दलाल आशीष उर्फ आशु गुप्ता ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली मारने के बाद उसने होटल के कर्मचारी कहा कि होटल मालिक संजय को बुला दे वो मेरा दोस्त है। जब होटल मालिक बाहर आया तो आशु को गोली लगी देखते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया। गोली कंधे पर लगी है। पुलिस ने कारोबारी की कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। कुछ समय पहले ही घायल की जमानत हुई है। हुंडी दलाल के रूप में करोड़ों रुपए की ठगी का उस प
दो व्यापारियों पर लगाया प्रताडना का आरोप
हुंडी दलाल आशीष उर्फ आशु गुप्ता की कार से मिले सुसाइड नोट में उसने व्यापारी अश्विनी जैन पर 2.28 करोड़ रूपये और सरमन पर 40 लाख रूपये हड़पने और नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए मानसिक प्रताड़ना का उल्लेख किया है पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच में ले लिया है।
पुलिस का कहना
एएसपी शियाज केएम का कहना है कि एक दाल बाजार के व्यापारी ने खुद को गोली मारी है। गोली कंधे में लगी है। पूरी घटना संदिग्ध नजर आ रही है। एक सुसाइड नोट मिला है उसकी भी जांच की जा रही है।