ग्वालियर में शराब सप्लाई करते दूधिया गिरफ्तार, टंकियां में 50 पेटी देशी शराब मिली
ग्वालियर. ग्वालियर में अवैध शराब की तस्करी के लिए माफिया नए-नए तरीके ईजाद कर रहा है और पुलिस इन तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दूध बेचने की आड़ में दूध की टंकियां में अवैध रूप से शराब भर कर सप्लाई करने जा रहे हैं एक दूधिया को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसकी गाड़ी पर टंगी दूध की टंकियां में 50 पेटी देशी शराब के प्लेन और मसाले के क्वार्टर भरे हुए मिले हैं। घटना हजीरा थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस ने टच करके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।