नीरज चोपडा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
बुडापेस्ट. स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। नीरज ने पहला थ्रो जरूर फाउल किया था। लेकिन दूसरे ही थ्रो में 88.17 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड पर कब्जा कर लिया। पूरे मैच में इससे आगे कोई भी एथलीट भाला नहीं फेंक पाया।
वह चैम्पियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में हुई मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट का फायनल मुकाबला रविवार 27 अगस्त को खेला गया। इस चैम्पियनशिप में पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे नम्बर पर रहे उनका बेस्ट थ्रो रहा जो उन्होंने तीसरे थ्रो में हासिल किया था।
ट्रैक एंड फील्ड कैटेगरी में पहला गोल्ड
यह भारत के लिये वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के ट्रैक एंड फील्ड कैटेगरी में पहला गोल्ड आया है। नीरज इस कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गये हैं। इससे पहले अंजू बॉबी जार्ज ने 2003 में लांग जम्प में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। जबकि नीरज ने 2022 चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।
नीरज पेरिस ऑलम्पिक 2024 के लिये भी क्वालिफाई कर चुके हैं। पेरिस ऑलम्पिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक खेला जायेगा। जैवलिन थ्रो के फायनल में नीरज के अलावा भारत के डीपी मनु और किशोर जेना भी मेडल के लिये उतरे थे। मगर किशोर पांचवे और मनु छठे नम्बर पर रहें।