क्या चूक गया पुतिन का निशाना? जेलेंस्की की हत्या की साजिश नाकाम
कीव: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) जारी है. इस बीच खबर है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पर हमले की साजिश की जा रही है. यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने सोमवार को कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के दौरान राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की पर हमला करने की कथित साजिश को लेकर एक महिला को हिरासत में लिया गया है.
एसबीयू (SBU) ने कहा, ‘यह महिला एक रूसी मुखबिर है, जो यूक्रेन के राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान मायकोलाइव क्षेत्र में हवाई हमले की तैयारी कर रही थी.’ एसबीयू के अनुसार, ‘यूक्रेन के राष्ट्रपति की दक्षिणी मायकोलाइव क्षेत्र की नियोजित यात्रा के बारे में वह खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रही थी.’ सुरक्षा सेवा ने यह भी कहा कि उसने “क्षेत्र के प्रमुख स्थानों का समय और सूची स्थापित करने का भी प्रयास किया.”
हालांकि, उसके प्रयास विफल हो गए क्योंकि एसबीयू एजेंटों ने संदिग्ध महिला के बारे में पता लगा लिया था और उसके गतिविधियों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर ली थी. एसबीयू ने यह भी कहा कि वह सशस्त्र बलों के गोला-बारूद के साथ इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों और गोदामों के स्थान डाटा इकठ्ठा कर रही थी. यूक्रेनी अधिकारी उस महिला पर उसके रूसी आकाओं और उसके कार्यभारों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए निगरानी कर रहे हैं. एसबीयू ने कहा कि अधिकारियों ने उसे “रंगे हाथों” पकड़ लिया क्योंकि उसने रूसी गुप्त सेवाओं को खुफिया डेटा देने का प्रयास किया था.