रिश्वत में मिले 5 हजार रूपये के नोट चबा कर खा गया रिश्वतखोर पटवारी, लोकायुक्त टीम हुई परेशान

कटनी. अभी तक आपने देखा -सुना होगा कि लोकायुक्त ने रिश्वत के रूपये खाते हुए या घूस लेते हुए पकड़ा, लेकिन आपने आज तक हकीकत में रिश्वत के रूपये खाते हुए नहीं देखा होगा और न ही सुना होगा, पर हम आप को एक ऐसे पटवारी के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें रूपयों से इतना प्रेम है कि वह पैसा खा लिये और डकार भी नहीं ले रहे हैं।
दरअसल, पूरा मामला कटनी जिले की बिलहरी का है। जहां आज लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को पकड़ा है। लोकायुक्त के अधिकारी कमलकांत उईके ने बताया है कि चंदनसिंह ने शिकायत की थी कि जमीन के सीमांकन करने की एवज में पटवारी गजेन्द्र सिंह 5 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहा हे। आज लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते ही पटवारी को पकड़ा वैसे ही पटवारी ने रूपयों को अपने मुंह में डाल लिया और चबाकर अन्दर निगल लिया है।
5 हजार रूपये चबाये
लोकायुक्त टीम के अनुसार पटवारी गजेन्द्र सिंह ने रिश्वत में मिले 500-500 रूपये के नोट मुंह में डालकर चबा लिया है। वहीं अस्पताल में पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।