हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे पटवारी चयन परीक्षा में गड़बड़ी की जांच
भोपाल. पटवारी चयन परीक्षा में गड़बड़ी की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे। इसके लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज राजेंद्र कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। बता दें कि कर्मचारी चयन मंडल से माध्यम से आयोजित ग्रुप-2 और सब ग्रुप-2 और पटवारी भर्ती परीक्षा हुई थी। इसमें पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। सीएम ने ट्वीट में लिखा है कि उक्त परीक्षा से संबंधित शिकायतों व जांच के दौरान प्रासंगिक बिंदुओं पर भी जांच की जाएगी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर यथोचित अनुशंसायें 31 अगस्त 2023 तक राज्य शासन को प्रस्तुत होंगी।