MP: दतिया में 30 लोगों को ले जा रही मिनी ट्रक नदी में जा गिरी, 5 की मौत, मध्‍य प्रदेश सरकार किया मुआवजे का ऐलान

दतिया. मध्‍य प्रदेश के दतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. 30 से ज्‍यादा यात्रियों को ले जा रही एक मिनी ट्रक नदी में जा गिरी. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्‍य लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक ग्‍वालियर से टीकमगढ़ जिले में स्थित जतारा जा रही थी. यात्रा क्रम में यह मिनी ट्रक यात्रियों समेत घुवारा नदी में जा गिरी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्‍थानीय प्रशासन हरकत में आया और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. अभी तक इस भीषण हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.