प्रियंका चोपड़ा को जब लगने लगा था डर, घर के बाहर घंटों खड़ा रहता था एक नन्हा फैन
बता दें, प्रियंका चोपड़ा काफी दिनों से भारत से दूर लॉस एंजिल्स में हैं. वह वहां अपने पति निक जोनस के संग अपना पैरेंट्स हुड एन्जॉय कर रही हैं. कपल ने इस साल की शुरुआत में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का वेलकम किया था. बेटी के जन्म के बाद वह लागातार खबरों में है
जब प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया था कि आप अपने किसी ऐसे फैन का किस्सा बताएं, जो थोड़ा विचित्र रहा हो! इस सवाल पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया था, ‘मेरा एक फैन के साथ ऐसा अनुभव हुआ है, जिसे मैं विचित्र तो नहीं मानती मगर थोड़ा डरावना जरूर था.’
प्रियंका ने अपनी यादों का पिटारा खोलते हुए अपने उस फैन की पूरी कहानी सुनाई थी. प्रियंका ने कहा था, ‘जब मैं मुंबई में रहती थी, तो एक छोटा स्कूल का बच्चा, जो छठी क्लास में रहा होगा. वह हर वीकएंड को अपने स्कूल से ये बहाना कर निकल जाता था कि वह अपनी फैमिली से मिलने जा रहा है और घरवालों को कहता कि वह दोस्तों से मिलने जा रहा है. मगर वह मेरे अपार्टमेंट के बाहर खड़ा रहता था.’
प्रियंका ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा था, ‘वह बच्चा 3-4 घंटे तक मेरे अपार्टमेंट के बाहर मेरी कार के आने के इंतजार में खड़ा रहता था. फिर एक दिन गार्ड ने बताया कि एक बच्चा पिछले तीन-चार वीकएंड से अपार्टमेंट के बाहर खड़ा रहता है, तब मैं इस बारे में जान पाई. फिर एक दिन मैं जब घर पर थी, तो मैंने उसे अपने पास बुलाया और उससे बात की.’
एक्ट्रेस ने आगे कहा था, ‘दरअसल वो छोटा बच्चा मुझे पसंद करता था. वो चाहता था कि मैं उसके साथ बाहर घूमने जाऊं. मेरी फिल्मों या इंटरव्यू से उसे पता चला कि मैं घूमना पसंद करती हूं. इसलिए वो ऐसा चाह रहा था. इस बारे में मैंने अपने एक दोस्त से बात की और फिर मैंने उसकी फैमिली को कॉल किया कि वो यहां सेफ है और हमने उसे स्कूल वापस भेज दिया. मैं कुछ सालों तक उस बच्चे के साथ संपर्क में थी. यह पागलपन नहीं था.’