प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोद में लिए आईं नजर, बेस्ट फ्रेंड के साथ आउटिंग पर निकलीं 'देसी गर्ल'

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जब से मम्मी बनी हैं, तब से वह काफी खुश हैं और जब भी समय मिलती है तो बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हैं. हाल ही में उन्होंने बेटी के साथ एक खास तस्वीर के शेयर कर फैंस को बता दिया कि कैसे वो अपनी नन्हीं परी को लेकर आउटिंग पर निकलीं. इस आउटिंग को उन्होंने बेटी के साथ अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ स्पेशल बना लिया.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों के जरिए फैंस को अपने जुड़े हर अपडेट देती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक प्यारी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास (Malti Marie Chopra Jonas) और बीएफएफ तमन्ना दत्ता के साथ नजर आ रही हैं.

प्रियंका इस तस्वीर में अपनी बेटी को गोद में लेकर बैठी हैं. वहीं, तमन्ना ने भी अपने बेटे को गोद में लिए हुए हैं. हालांकि, इसमें मालती के चेहरे पर हार्ट इमोजी बनाकर इसे एक्ट्रेस ने छिपा दिया है. तस्वीर में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लग रही है और उनकी बेटी भी.

तस्वीर को साझा करते हुए ‘देसी गर्ल’ ने लिखा- ’22 साल हो गए और गिनती आगे बढ़ रही है… और अब हमारे बच्चे. लव यू तमन्ना दत्ता.’ हार्ट इमोजी के साथ उन्होंने #bestfriends #Godson #friendslikefamily हैशटेग का इस्तेमाल किया है.