मुख्यमंत्री बनते ही कमलनाथ ने किया किसानों का कर्ज माफ
- December 17 2018
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले कमलनाथ ने किसानों की कर्जमाफी वाली फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। हालांकि कर्ज माफी का प्रारुप क्या होगा ये बाद में पता चलेगा। बताया जा रहा है कि कर्ज माफी जून 2009 के बाद के कर्जदार किसानों की होगी। इसमें लगभग 33 लाख किसानों को फायदा होगा।
चुनाव अभियान की शुरूआत करने के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि जिस प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जमाफ कर दिया जाएगा।