GWALIOR में Plastic के प्रतिबंध के लिए आयुक्त ने टास्क फोर्स का गठन किया

ग्वालियर. नगरीय क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के लिए आयुक्त किशोर कन्याल ने टास्क फोर्स का गठन किया है। इसके नोडल अधिकारी अपर आयुक्त अतेंद्र सिंह गुर्जर होंगे। नगर निगम चुनाव के कारण निगम का स्टाफ चुनावी प्रक्रिया में लगा हुआ है। ऐसे में कड़ाई से पालन नहीं हो पा रहा है। चुनाव के बाद सिंगल यूज प्लास्टिक रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। फोर्स में नोडल अधिकारी अतेंद्र सिंह गुर्जर, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी एचएस मालविया, नोडल अधिकारी मदाखलत केशव सिंह गुर्जर, संबंधित विधानसभा के मदाखलत अधिकारी, नोडल विधि अधिकारी अनूप लिटोरिया, स्वास्थ्य अधिकारी वैभव श्रीवास्तव, भीष्म पमनानी, श्रीकृष्ण शर्मा, सभी विधानसभा के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी सहायक यंत्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल और संदीप शर्मा को शामिल किया गया है।

इनको किया प्रतिबंधित: प्लास्टिक स्टिफ वाले ईयरवड, बैलून में उपयोग होने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आईस्क्रीम स्टिक, सजावट में उपयोग होने वाले थर्माकोल, प्लेट्स, कप, गिलास, पार्क, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे, स्वीट्स वाक्स, पत्र और सिगरेट के पैकेट की कवर वाली पैकिंग फिल्म, प्लास्टिक स्टीकर्स, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक व पीवीसी के बैनर आदि शामिल है।