एक दूजे के हुए रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, महेश भट्ट के हाथ में दिखा दामाद का नाम
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार एक दूजे के हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थोड़ी देर पहले ही दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं. फैंस जो जिस पल का इंतजार था, आखिर वो पल आ ही गया. अब फैंस को इंतजार है रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरों का, जो अब तक सामने नहीं आ पाई है. इसी बीच आलिया के पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने थोड़ी देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महेश भट्ट का एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इस वीडियो में महेश भट्ट अपनी गाड़ी के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं और पैपराजी को हाथ दिखाकर, उनका अभिवादन करते नजर आ रहे हैं, इसी दौरान उनके हाथ में उनके दामाद यानी रणबीर का नाम मेहंदी से लिखा दिखा.