तीन बांधों के पानी तिघरा तक लाने के लिये पाइप लाइन डाली जायेगी
मानसून समय पर न आने की वजह अक्सर खाली रहने वाले तिघरा बांध को भरने केलिये नगरनिगम ने नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत पर ककेटो, ककैटो और पेहसारी बांध के रॉ वॉटर को तिघरा से तक जाने के लिये पाइप लाइन डालने का निर्णय किया गया है। अभी यह पानी नदी और नहर से होकर तिघरा बांध तक पहुंचता है इससे औसतन 522 मिलियन क्यूबिक फीट (एमसीएफटी) छोड़ा जाता है। लेकिन 10 एमसीएफटी पानी ही तिघरा में आ पाता है। रॉ वॉटर पानी की लाइन डालने से शिफ्टिंग के बीच होने वाला 40-50 प्रतिशत पानी का लॉस रूकेगा।
डेड स्टोरेज का पानी भी उपयोग में ले सकेंगे, नहीं करना होगा लिफ्ट
वर्षा कम होने पर पेहसारी, ककैटो और अपर ककैटोबांध सेतिघरा में पानी लाया जाता है। पेहसारी के डेड स्टोरेज से पानी नहर में डालने के लिये पम्पों का सहारा लेना पड़ता था। निगम क ो इसके लिये 5 से 8 करोड़ का भुगतान करना पड़ता है। रॉ वाटर पानी की लाइन डालने से डेड स्टोरेज का पानी बिना लिफ्ट किये ही बिना आ आयेगा। इसमें जनसंख्या के हिसाब से तैयार किये गये मापदण्ड में 826 करोड़ की राशि मिल सकती है उतने पर ही काम करायेंगे।
ग्रेविटी से मिलेगा पानी, अपर ककैटो से लाएंगे पानी
अपर ककैटो से ककैटो होकर पेहसारी बांध से तिघरा तक रॉ वाटर लाइन से पानी लाने का प्लान है। इससे वाटर लॉस रुकेगा और ग्रेविटी से पानी मिलेगा। अमृत प्रोजेक्ट-2 में 1737 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। इसमें जनसंख्या के हिसाब से 826 करोड़ की राशि मिल सकती है ।
किशोर कन्याल, निगमायुक्त