अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर मनचलों ने की छात्राओं से मारपीट
अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर इवेंट इंस्टीट्यूट की छात्राओं से सड़क पर मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं उनका वीडियो शूट करने लगे। इस पर छात्राओं ने विरोध जताया तो मनचले झगड़ने लगे। उन्होंने अपने 3 साथियों को और बुला लिया। जब छात्राओं ने वीडियो हटाने के लिये कहा तो सड़क पर उनके साथ मारपीट की गयी।
छात्रा के साथ जा रहे एक लड़के को बेरहमी से पीटा। घटना विश्वविद्यालय इलाके की है। घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची ने 3 मनचलों को पकड़ लिया है। मनचलों को छुड़ाने के लिये उनके परिजन थाने पहुंचे है। छात्राओं ने हमकर हंगामा किया है।
यह है पूरा मामला
बताया गया है कि जेडी फैशन इंस्टीट्यूट की 3 छात्राएं महिला दिवस के मौके पर एक इवेंट में शामिल होकर पैदल-पैदल वापस लौट रही थीं। तभी विश्वविद्यालय के पास पहुंची ही थीं कि तीन लड़कांे ने चलते हुए उन पर कमेंट करना शुरू कर दिया। छात्राअों के साथ एक लड़का भी था। उस समय छात्राआंे ने कुछ नहीं कहा, लेकिन इससे मनचलों की हिम्मत बढ़ गई और उन्होंने मोबाइल निकालकर VIDEO शूट करना शुरू कर दिया। जब लड़कियों ने VIDEO बनाने का विरोध किया तो मनचलांे ने भागने का प्रयास किया। जिस पर एक छात्रा उनकी बाइक के आगे खड़ी हो गई। इस पर मनचलों ने कॉल किया तो उनके तीन साथी और वहां पहुंच गए। इन्होंने लड़कियों से मारपीट की है साथ ही उनके साथ दे रहे एक लड़कों को भी बेरहमी से पीटा है। काफी देर सड़क पर हंगामा चलता रहा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मनचलोें को पुलिस ने दबोचा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो मनचलों में भगदड़ मच गयी। पुलिस ने 3 लड़कों को पकड़ लिया है। जिनको लड़कियों ने पकउ़ रखा था और इसके बाद पुलिस मनचलों को लेकर थाने पहुंची और कार्यवाही शुरू की। यहां कुछ लोग सड़कों के बचाव में पहुंचे तो लड़कियोंकी उनसे भी बहस हुई है।