एसडीएम पर मारपीट की एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा कोतवाली थाने अभिनंदन जैन
मंगलवार को एक युवक रोते -बिलखते लूटे पिटे हाल कोतवाली थाने पहुंचा। युवक ने अपना नाम अभिनंदन जैन बताते हुए कहा है कि उसके साथ शिवपुरी SDM कार्यालय में मारपीट की गयी है। उसका आरोप था कि SDM ने अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर मारपीट की है। इतना ही नहीं काफी देर उसे एसडीएम कार्यालय में बंधक बनाकर भी रखा गया है और इसके बाद उसे बाहर फेंक दिया गया। हालांकि एसडीएम कार्यालय ने भी जैन के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने की शिकायत थाने में की गयी है।
क्या है पूरा मामला
एक प्लॉट की जांच कराने की अर्जी लेकर एसडीएम के पास पहुंचा था। SDM ने मेरी बात अनसुनी कर दी। मैंने फिर निवेदन किया तो मुझ पर चिल्लाने लगे और अपने ऑफिस के कर्मचारियों को बुला लिया। इसके बाद केबिन बंद कर मेरे साथ मारपीट की। खुद SDM ने मुझे थप्पड़ मारा, अब मुझे ठीक से सुनाई भी नहीं दे रहा है। उन्होंने 2.40 से 3.20 बजे तक मारपीट करते रहे। इसके बाद चैंबर के बहार फेंक दिया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि अभिनंदन जैन ने थाने में शिकायती आवेदन दिया है। जैन का मेडिकल कराया गया है। उसकी शिकायत पर जांच की जा रही है। इधरए SDM कार्यालय से भी शासकीय कार्य में बाधा डालने का अभिनंदन जैन के विरुद्ध सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराया गया हैए जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।