पहली बार शहर की थीम रोड को पेवर मशीन से बिना जोड् के बनाया जा रहा

शहर में पहली बार पेवर मशीन के द्वारा सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस तकनीक से थीम रोड बिना जोड़ के बन रही है। जबकि अभी तक बनने वाली सड़कों के बीच में जोड़ होता था। इसके कारण अक्सर सड़क में ढाल की समस्या आती थी और बारिश में पानी भर जाने से डामर उखड़ने लगता था, लेकिन थीम रोड पर पेवर मशीन की तकनीक का इस्तेमाल होने से यह सड़क लंबे समय तक चलेगी। थीम रोड पर डामर की दूसरी परत बिछाने का कार्य भी शुरू हो गया है। सोमवार से पेवर मशीन के द्वारा सड़क बनाए जाने में एक बार में नौ मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण हो रहा है। इसके कारण बीच में आने वाले जोड़ खत्म हो जाएंगे। थीम रोड पर बारिश का पानी नहीं भरे। इसके लिए रोड पर 15 एमएम का ढाल भी दिया जाएगा। अभी तक इस तकनीक का उपयोग हाईवे की सड़कों को बनाने के लिए किया जाता था, लेकिन पहली बार है जब इस तकनीक का उपयोग शहर की किसी सड़क को बनाने के लिए किया जा रहा है।

यह है थीम रोड की खासियत

300 करोड़ रुपये की लागत से 15.62 किलोमीटर की स्मार्ट रोड का निर्माण किया जा रहा है।
महल गेट से मांडरे की माता तक करीब 1800 मीटर सड़क का पहले हो रहा है निर्माण

स्मार्ट रोड के प्रथम फेज में बनने वाली सड़क का नाम थीम रोड होगा़नि सड़क के दोनों ओर छोटे-छोटे पार्क विकसित किए जाएंगे़नि छत्री के सामने फव्वारे आदि लगेंगे।
पुरातत्व शैली में पत्थरों की नक्काशीदार कुर्सियां बनाई जाएंगी, जिससे घूमने के लिए आने वाले लोग यहां पर बैठकर आराम कर सकें।
सफेद पत्थर का उपयोग किया जाएगा़नि दूधिया रोशनी से जगमगाएगी राजपथ रोड, रंग बिरंगी रोशनी से नहाएंगे फव्वारे लोट्स फव्वारे से बनेगी कमल की आकृति