महिला दिवस-महिला अधिकारी ने संभाली डॉग स्क्वॉड की कमान, BSF में 4 महिला ट्रेनर तैनात
सीमा सुरक्षा बल (BSF) में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ रही है। बल में महिलाओं को 5 प्रतिशत तक रखने के सरकार के निर्देश के बाद BSF की टेकनपुर अकादमी में पहली बार 4 महिला ट्रेनर की तैनाती हुई है। अकादमीमें 10 मार्च को होने वाली विभागीय उपनिरीक्षक की दीक्षांत परेड में भी पहली बार 11 महिला उपनिरीक्षक शामिल होगी। इनमें दो महिला अधिकारी अपनी प्लाटून को लीट करेगी। अकादमी में अभी 234 प्रशिक्षणार्थियों में 9 महिलायें शामिल होंगी।
BSF में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये अब प्रशिक्षण स्ट्रक्चर में बदलाव किये जा रहे हैं। महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिये अलग से आवासों को तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थल पर भी महिलाओं के लिये सुविधायें बढ़ा दी गयी है।
BSF में महिलाओं की तैनाती पर होंगे राष्ट्रीय सेमीनार
केन्द्रीय सुरक्षा बल व राज्य पुलिस बल में महिलाओं की तैनाती को लेकर विगत माह टेकनपुर में राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया था। इस सेमीनार में मुंबई समेत अन्य राज्यों की पुलिस अधिकारी व सुरक्षा बल की महिला अधिकारी शामिल हुई थी। सेमीनार में चर्चा हुई थी कि महिलाओं को बल में कैसे व कहा उपयोग किया जाये। इसमें महिला अधिकारी सीमा, नक्सल प्रभावित, चुनाव व आतंकवादी प्रभावित क्षेत्रों में भी ड्यूटी के लिये तैयार थी।
BSF में बाइक व डॉग स्क्वॉड में भी महिलाएं
एकेडमी में महिला बाइकर्स की सीमा भवानी लगातार करतब दिखा रही हैं। इस बार भी गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय स्तर पर महिला बाइकर्स ने प्रदर्शन किया था। डॉग स्क्वॉड के प्रशिक्षण में भी महिला अफसर की तैनाती की गई है।