डबरा-पिछोर मार्ग की चुन्गी के पास पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक को बेहोशी हालत में भर्ती कराया

पिछोर थाना क्षेत्र के डबरा-पिछोर मार्ग चुन्गी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्रैक्टर-ट्रॉली का ड्रायर गन्नों के बीच दब गया। जिस राहगीरों ने बढ़ी मशक्कत करके बाहर निकाला। चालक को गम्भीर हालात में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, पिछोर अंचल से बेलगढ़ा गांव का किसान गन्ने से भरी ट्रॉली लेकर डबरा जा रहा था। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेजी से भगा रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पलट गया। ट्रैक्टर चजा रहा किसान गन्नों के नीचे दब गया। सड़क पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होगये। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई। 15 मिनट की मशक्कत के बाद ड्रायवर को बेहोश की हालत में बाहर निकाल लिया। राहगीरों ने पिछोर पुलिस को हादसे की सूचना दी। कुछ ही समय में डायल-100 घटनास्थल पर पहुंच गयी।

घायल को उपचार के लिये सिविल अस्पताल डबरा में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चालक बेहोशी की हालत में है। इसलिये अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पायी है। सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि चालक को अंदरूनी चोटें अधिक आयी है। सिर व हाथ-पैरों में भी चोटें आई है। उसका प्रारंभिक उपचार शुरू कर दिया गया है। होश में आने का इंतजार कर रहे हैं और उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।