9 मार्च को पेश होगा MP का बजट
- March 7 2022
मध्य प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट बुधवार 9 मार्च को विधानसभा में पेश करेगी। करीब 7 करोड़ की आबादी वाले राज्य के पूरे साल के वित्तीय पूर्वानुमान का खाका होता है बजट। इसे तैयार करने के लिए कितने दिन पहले से तैयारी करनी पड़ती है, क्या-क्या बारीकियां ध्यान रखना पड़ती है। बजट पास कराना क्यों जरूरी है। चुनावी बजट कैसे माना जाता है, पुराने बजट का विश्लेषण कैसे होता है, ऐसे तमाम सवालों के जवाब देगें 5 बार बजट पेश कर चुके पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया।