प्लास्टिक के ड्रामों में छुपाकर रखी थी शराब, अबकारी और पुलिस ने की जब्त, आरोपी फरार
इन दिनों आबकारी विभाग अवैध शराब को लेकर सख्त नजर आ रहा है। आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने थरेट के कंजर डेरे पर कार्रवाई करते हुए 7 लाख रुपए से अधिक कच्ची शराब जब्त कर नष्ट की। आरोपी यह शराब प्लास्टिक के बड़े-बड़े ड्रामों में भरकर छुपाए रखे थे। कार्रवाई के दौरान टीम का दस्ता देख आरोपी मौके से भाग निकले। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी के.एल भगोरा ने बताया कि थरेट पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बम्बा कंजर डेरे पर दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने मोके से 62 ड्रमों से लगभग 12 हजार 200 किलो लाहन जब्त कर नष्ट कर दिया। इसी के साथ 600 बल्क लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए। शराब और शराब बनाने के उपकरण की कुल अनुमानित कीमत 7 साल 77 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का दस्ता देख आरोपी मौके से भाग निकले। आबकारी ने कई मामलों के तहत केए दर्ज कर लिया।दोस्त कपिल लेकर गया था और उसे जयपुर छोड़कर वापस आ गया था। वहां आकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। अब पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।