पलवल में एमपी पुलिस पर ATM चोरों ने चलाई गोली, एमपी के 5 थानों में दर्ज है FIR
मप्र के 5 थानों में दर्ज ATM काटकर नगदी चोरी के मामलों में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची मप्र की पुलिस टीम पर हरियाणा के पलवल में फायर किया गया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को काबू कर अपने साथ ले गयी है। हथीन थाना पुलिस ने मुरैना के एसआई अरूण कुशवाह की शिकायत पर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पूछताछ में 27 लाख रूपये चुराने की बात स्वीकारी है। हथीना थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि जिला पलवल के हथीन थाने के गांव अंधरोला निवासी खुर्शीद के खिलाफ मप्र के जिला मुरैना और ग्वालियर के विभिन्न 5 थानों में ATM काटकर रकम चोरी करने के प्रकरण दर्ज है। एमपी पुलिस के डीएसपी विजय भदौरिया के नेतृत्व में 13 पुलिस कर्मियों की टीम होडल सीआईए व हथीन थाना की पुलिस को साथ लेकर अंधरोला गांव निवासी खुर्शीद पुत्र मदारी के घर दविश देने पहुंची।
खुर्शीद पुलिस को देखते ही दौड़कर घर के अंदर गया
पुलिस ने उसके घर को घेरा तो आरोपी खुर्शीद पुलिस को देखते ही दौड़कर घर के अंदर गया और देशी कट्टा से जान से मारने की नियत से पुलिस पर सीधा फॉयर कर दिया। पुलिस टीमों ने आरोपी को चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। गोली की आवाज सुनकर वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।खुर्शीद को छुड़ाने का प्रयास करने, स्थानीय पुलिस के समझाने पर लोग शांत हो गये। लेकिन उसी दौरान आरोपी ने अपने हाथ में लिया कट्टा किसी को दे दिया। जिसके बाद पुलिस टीमें आरोपी अंधरोला गांव निवासी खुर्शीद को पकड़ कर हथीन थाने ले आई और एमी पुलिस के हवाले कर दिया।
27 लाख रूपये की लूट स्वीकारी
हथीन थाना प्रभारी जसवीर ने बताया है कि आरोपी से जब हथीन थाना लाकर पूछताछ की गयी तो उसने मप्र के विभिन्न थानों में ATM काटकर पैसे निकालने की बात स्वीकारी। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 17 दिसम्बर 2021 को उसने अपने साथियों के साथ मुरैना जोरा रोड़ परद लगे एसबीआई के एटीएम को काटकर लगभग 27 लाख रूपये निकाले थे और जिसके बाद आरोपी को मप्र के मुरैना से आये डीएसपी विजय भदौरिया की टीम को सौंप दिया और आगे की कार्यवाही के लिये एमपी पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गयी।