जौरासी मंदिर में महालक्ष्मी मंदिर में अष्ट लक्ष्मी जी की मुख्य मूर्ति की स्थापना से परिवारों में सुख समृद्धि और मालामाल होंगे ग्वालियरवासी-सुरेश चतुर्वेदी

शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्वालियर – झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जौरासी हनुमान मंदिर के पास महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। तीन बीघा जमीन में अष्ट लक्ष्मी जी का मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2016 में प्रारंभ किया गया इसमें 8 फीट की लक्ष्मी जी मुख्य मूर्ति, द्वार पर 3 फीट ऊंची गणेश जी और सरस्वती जी और 8 फीट के 2 हाथियों के अलावा 12 मूर्तियों की स्थापना का लक्ष्य है। इसके लिये भारतभर के मूर्तिकारों से लक्ष्मी जी मूर्तियां मगवाई गयी है। ऐसा बताया गया है कि 6 फीट ऊंची लक्ष्मी की मुख्य मूर्ति और 7 छोटी डेढ़ फीट ऊंची की मूर्ति स्थापित की जायेगी, मंदिर के निर्माण कार्य में अभी 1 करोड़ 75 लाख रूपये का स्टील लग चुका है। मंदिर की लागत लगभग 16 करोड़ रखी थी और 2024 तक निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। । यह जानकारी जौरासी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश चतुर्वेदी ने दी।

ग्वालियर में समृद्धि हो

आपको बता दें कि सूर्य और शनि के बीच पिता और पुत्र का संबंध होने के बावजूद अच्छे संबंध नहीं थे जहां पर पिता -पुत्र का मंदिर होता है वहां सुख शांति नहीं होती है इसी भाव को ध्यान में रखकर ग्वालियर के जौरासी मंदिर पर अष्ट लक्ष्मी जी के मंदिर की स्थापना की जा रही है। अभी बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इस मंदिर में धर्मध्वजा के साथ गुम्बद, नक्काशीदार जालियां आकर्षण का केंद्र होंगी। मंदिर के आसपास भव्य गार्डन भी विकसित किया जाएगा।

इस तरह दिखेगा मंदिर 14 हजार वर्गफीट का होगा विशाल हॉल

महालक्ष्मी मंदिर परिसर में धार्मिक व सामाजिक कार्यों के लिए 14 हजार वर्गफीट का एक विशाल हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वैदिक विद्यालय, धर्मार्थ चिकित्सालय, प्रवचन परिसर एवं साधु संतों के रुकने व ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

न्यास का गठन 2003 में जिला ग्वालियर द्वारा किया गया था। न्यास द्वारा 2011 में परिसर में शिव परिवार की स्थापना की गई। इस न्यास में रिटायर्ड जज एवं शहर के वरिष्ठ अभिभाषक पदाधिकारी, सदस्य है। उन्हीं के मार्गदर्शन में महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण की सभी आवश्यक स्वीकृति न्यास को मिल चुकी है।
महालक्ष्मी मंदिर निर्माण का तीन बीघा क्षेत्र में भव्य आकर्षक मंदिर बनाया जा रहा है। इसमें वैदिक विद्यालय, प्रवचन परिसर व चिकित्सालय भी खोला जाएगा।

सुरेश चतुर्वेदी एडवोकेट, अध्यक्ष, ट्रस्ट मंदिर श्री हनुमान जी जौरासी