मुरैना एटीएम चोर वाटेंड खुर्शीद ने ग्वालियर एटीएम घटना में शामिल दो लोगों के नाम बताए

पुलिस ने मंगलवार को हरियाणा के पलवल में हथिनी थाना क्षेत्र के अंदरौला गांव में दबिश दी। यहां ग्वालियर में एक साथ तीन एटीएम से रुपए चुराने वाले बदमाश तो नहीं मिले लेकिन मुरैना में इसी तरह की वारदात में वाटेंड खुर्शीद पुलिस के हाथ लग गया। उसे गिरफ्त में लेने के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की। इस पर पुलिस पार्टी ने गोलियां चलाई। इस दौरान छत से गिरने से पुलिसकर्मी रिंकू चोटिल हो गए।

पकड़े गए इनामी बदमाश ने चंबल के मुरैना, श्योपुर सहित असम, नोएडा, पलवल में एटीएम काटने की घटनाएं कुबूल की है। नोएडा में एटीएम काटकर 22 लाख रुपए की चोरी के मामले में खुर्शीद पर 25 हजार रुपए का इनाम था। 2019 के एक प्रकरण में भी अलवर पुलिस को उसकी तलाश तलाश थी लेकिन वह उसे नहीं पकड़ पा रही थी। पकड़े गए बदमाश ने ग्वालियर की घटना में शामिल दो लोगों के नाम भी बताए है जिनकी पुलिस तस्दीक कर रही है। एएसपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक ग्वालियर व मुरैना की अलग-अलग टीमों का नेतृत्व डीएसपी विजय भदौरियां कर रहे थे।