कर्मचारी समस्याओं को शीघ्र निराकरण करवाने हेतु बचनवध्द -विद्युत फैडरेशन इंटक

विभिन्न कर्मचारी समस्याओं के निराकरण हेतु विद्युत फैडरेशन इंटक ग्वालियर की मीटिंग उपमहाप्रबंधक नगर संभाग दक्षिण ग्वालियर के साथ सम्पन्न हुई विभिन्न कर्मचारी समस्याओं को लेकर मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन इंटक ग्वालियर के अध्यक्ष आरके कौशिक के नेतृत्व में उपमहाप्रबंधक इंजी. राहुल साहू नगर संभाग दक्षिण ग्वालियर के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में दोपर 12 बजे बैठक सम्पन्न हुई |

बैठक में कर्मचारियों से सम्बंधित निम्न समस्याएं जैसे सुरक्षा उपकरण, उपकेन्द्रों पर यार्ड लाइट,ए.बी.स्वीच वाईपास,ऑफ रिलीवर, बाउड्री वाल , पेय जल,जोन/उपकेन्द्रों में शौचालय सम्बंधी, राष्ट्रीय त्यौहार के भुगतान, आउट सोर्स / ब्रिक्स योजना के तहत कार्यरत कर्मचारियों को वेतन समय पर प्रदान करने ,रविवार एवं अवकाश के दिन कार्य करवाने पर अतिरिक्त वेतन भुगतान करने, संभागीय कार्यालय में आर.ओ. वाटर रेफ्रीजरेटर की व्यवस्था, सभी जोन व उपकेन्द्रों में कुर्सी टेवल ,पंखा की व्यवस्था करने सहित अन्य कर्मचारी समस्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, जिसमे उपमहाप्रबंधक नगर संभाग दक्षिण ग्वालियर द्वारा समस्त समस्याओं पर व्यक्तिगत रूचि लेकर शीघ्र निदान हेतु संगठन को आश्वस्त किया |

इस अवसर पर विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन इंटक के अध्यक्ष आरके कौशिक , सचिव विद्याकान्त मिश्र, हरीश राजपूत, आशीष उर्मलिया, प्रवीण द्विवेदी, अंकुर द्विवेदी, शिवानंद पाण्डेय, शशीकान्त डिन्डोरिया, बृजेश सेंगर,शशीकान्त पाण्डेय, आदि सदस्य उपस्थित हुए |