बिजली कनेक्शन काटने पर विद्युतकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बकाया बिजली बिल की राशि वसूलने गई टीम पर हमला कर दिया। टीम के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा गया और उन पर पथराव किया गया। रविवार की दोपहर लाइन हेल्पर सुमित शर्मा अपने कर्मचारी साथियों के साथ मनीयर स्थित बीज गोदाम के पास बकाया बिल की राशि वसूलने पहुंचे। उपभोक्ताओं द्वारा मौके पर ही बिजली बिल की राशि जमा न करने पर उनका बिजली कनेक्शन काटने लगे। इससे क्षुब्ध विद्युत उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों को न सिर्फ दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा बल्कि उन रप पथराव भी कर दिया।

दरअसल, बकायादार विद्युत उपभोक्ता विद्युत कर्मचारियों से कुछ निवेदन कर रहे थे। जब बिजली कर्मचारियों ने उनकी विनती स्वीकार नहीं की और रौब झाड़ते हुए बिजली कनेक्शन काटने पर उतारू हो गए तो पीड़ित परिवार ने उन पर हमला बोल दिया। विद्युत कर्मचारियों ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को आवेदन सौंपा है। बिजली कंपनी के कर्मचारी जिन उपभोक्ताओं मुंशी प्रजापति और प्रदीप प्रजापति के घर वसूली के लिए पहुंचे थे। वह बाद में और टुकड़ों में भुगतान करने की बात कह रहे थे, जबकि विद्युत कर्मचारी उनकी बात नहीं मान रहे थे।