पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

थाना थाटीपुर क्षेत्र में 17 फरवरी को कोचिंग से आ रही एक बालिका के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना के आरोपियों को पकड़ने हेतु पुलिस टीम गठित बनायी गई।
सीएसपी मुरार नागेन्द्रसिंह सिकरवार ने थाना प्रभारी थाटीपुर टीआई दीपक यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त लुटेरों के संबंध में गोपनीय सूचना एकत्रित कर बदमाशों को घेराबंदी का गिरफ्तार किया। जिस पर 18 फरवरी 2 को मिली कि कोचिंग से आ रही एक बालिका के साथ मोबाइल लूटने वाले बदमाशों को सुरेश नगर में देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो 2 मोटर सायकिल पर तीन संदिग्ध बदमाश बैठे दिखे, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा 3 संदिग्ध बदमाशों को मय 2 मोटर सायकिल के धरदबोचा। पकड़े गये संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ करने पर उन्होने 17 फरवरी को कोचिंग से लौट रही बालिका का मोबाइल छीनकर ले जाना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपियों की निषादेही पर लूटा गया मोबाइल, 2 मोटर सायकिल तथा एक हजार रूपये नगद बरामद किये गये। आरोपीगणों के पूर्व अपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है, इनसे पूछताछ पर कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है।

ज्ञात हो कि 17 फरवरी को फरियादिया कीर्ती द्वारा थाना थाटीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कोचिंग से पढ़कर वापस अपने किराये के कमरे षिवाजी नगर की तरफ जा रही थी तभी जलेष्वर मंदिर के पास मोटर सायकिल पर सवार होकर आये 2 बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और वह भाग गये थे।
बदमाशों से बरामद समान

दो मोटर सायकिल, लूटा गया एक मोबाइल तथा एक हजार रूपये नगद।