10वीं की परीक्षा में नकल माफियाओं ने बैठाया बीएएसी का छात्र, साइन नहीं मिलने पर किया पुलिस के हवाले

भिण्ड के शांति किशोर डीएलएड परीक्षा केन्द्र परद एक फर्जी परीक्षार्थी को केन्द्राध्यक्ष ने पकड़ लिया। यह परीक्षार्थी बीएससी का स्टूडेंट्स है। जोकि 10वीं के हिन्दी का पेपर देने आया था, पकड़े गये आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

शुक्रवार को भिंड में 10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था। जनता शिवहरे हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र शांति किशोर डीएलएड बनाया गया। यहां पढ़ने वाला 10 वीं का छात्र रोमी निगम के स्थान पर नुन्हाटा का रहने वाले शिवम तोमर को परीक्षा में बैठाया। परीक्षा केंद्र पर जब हस्ताक्षर का मिलान किया जा रहा था। इसी दौरान फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ाया। जब केंद्र अध्यक्ष राजकुमार दौहरे ने परीक्षार्थी से उसकी मां का नाम पूछा तो वो चुप रह गया। वो असली परीक्षार्थी की मां का नाम नहीं बता पाया। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। असली छात्र पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।