MP हाईकोर्ट-ग्वालियर के द्वारकाधीश बंसल समेत 6 जजों को चीफ जस्टिस रवि मालिमठ ने दिलाई शपथ

मप्र हाईकोर्ट में नये नियुक्त हुए 6 जजों ने मंगलवार चीफ जस्टिस रवि मलिमठ ने शपथ दिलाई। हाईकोर्ट परिसर स्थिति साउथ ब्लॉक सभागार में आयोजित समारोह में रजिस्ट्रार जनरल राजेन्द्र वाणी सहित विधि और न्याय जगत की हस्तियों समेत अन्य हाईकोर्ट जस्टिस की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है।

कार्यक्रम में ग्वालियर के द्वारकाधीश बंसल, जबलपुर के मनिन्दर भट्टी, इन्दौर के मिििलंद रमेश फडके, उज्जैन के प्रकाशचद गुप्ता, इन्दौरा के जिला जज दिनेशकुमार पॉलीवाल, बालाघाट के जिला जज अमरनाथ केशरवानी को शपथ दिलाई गयी है। उल्लेखनीय है कि मप्र हाईकोर्ट में कुल जजों की संख्या 35 हो गयी है। हालांकि अभी भी हाईकोर्ट में जजों के कुल 18 पद खाली है।

इस मौके पर महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, स्टेटबार काउंसिल के सदस्य राधेलाल गुप्ता, हाईकोर्ट बार एसोसियेशन से सचिव मनीष तिवारी समेत नये जजों के पारिवारिक सदस्य भी शामिल हुए। विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम से स्वीकृति मिलते ही इन नये जजों की नियुक्ति फायनल मानी जा रही थी। इसके बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के मिलते ही विधि एवं विधाई मंत्रालय ने नियुक्ति के लिये गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।