मप्र में अब 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे स्कूल

स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में पहली से 12वीं तक की कक्षाएं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ फिर शुरू की जाएं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। सोमवार से मध्य प्रदेश के स्कूल सभी विद्यार्थियों के लिए खुल जाएंगे। स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों को मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने के भी निर्देश दिए गए है।

मध्यप्रदेश में 100 फीसदी उपस्थिति के साथ अब स्कूल खोले जाएंगे, इस आशय के आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक पहली से 12वीं कक्षा तक की क्लासेस संचालित होंगी। स्कूलों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान के घोषणा की है कि प्रदेश से नाईट कर्फ्यू के अलावा सभी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। सभी व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह संचालित हो सकेगीं।