ग्वालियर में एलिवेटेड रोड के लिए रूट एरिया में होगा सीमांकन अतिक्रमण हटाने के साथ जमीन अधिग्रहण की तैयारी
स्वर्ण रेखा नदी पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए पहले चरण का काम शुरू करने के लिए तय किए गए रूट एरिया में अब सीमांकन शुरू होगा। इससे पता किया जाएगा कि लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के पास से ट्रिपल आईटीएम शर्मा फार्म रोड तक प्रस्तावित इस एलिवेटेड रोड के रूट में जहां नदी के ज्यादा घुमाव मोड़ आ रहे है वहां फ्लाई ओवर के पिलर किस तरह और कहां खड़े किए जाएंगे। क्योंकि कई प्वाइंट ऐसे है जहां ज्यादा अधिक घुमाव होने के कारण एलिवेटेड फ्लाई ओवर के टर्न में दिक्कत आएगी। पहले भी लोक निर्माण विभाग का सेतु संभाग इस रूट के कुछ मकान एवं दूसरे निर्माणों को नोटिस दे चुका है।
सेतु संभाग लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री जीव्ही मिश्रा के अनुसार ट्रिपल आईटीएम से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई चल रही है। रूट एरिया का सर्वे कर टर्न प्वाइंट के साथ अतिक्रमण भी चिन्हित करेंगे और जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।
406 करोड़ रुपए स्वीकृत 40 करोड़ का और इंतजार
पहले चरण में ये फ्लाई ओवर 6.5 किलोमीटर लंबा बनेगा। जिसमें 447 करोड़ रु. खर्च आएगा और केंद्र सरकार ने दिसंबर में इस फ्लाई ओवर के लिए 406 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। सेतु संभाग ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इसकी शेष राशि 40 करोड़ की भी स्वीकृति मांगी है जिस पर अभी निर्णय नहीं हो पाया।
पहले चरण में ये फ्लाई ओवर 6.5 किलोमीटर लंबा बनेगा। जिसमें 447 करोड़ रु. खर्च आएगा और केंद्र सरकार ने दिसंबर में इस फ्लाई ओवर के लिए 406 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। सेतु संभाग ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इसकी शेष राशि 40 करोड़ की भी स्वीकृति मांगी है जिस पर अभी निर्णय नहीं हो पाया। एलिवेटेड रोड 4 लेन बनाया जाएगा। शहर में ये एलिवेटेड रोड दो चरणों में लगभग 17 किलोमीटर लंबा बनेगा, जो गिरवाई पुलिस चौकी के पास से हनुमान बांध, जनकगंज, छप्परवाला पुल से लक्ष्मीबाई समाधि और वहां से रानीपुरा होते हुए ट्रिपल आईटीएम तक बनाया जाना है। पहले चरण में इसका काम लक्ष्मीबाई समाधि से ट्रिपल आईटीएम तक होगा।