डॉ. एएस भल्ला ने देवराज गर्ग और अभिषेक दत्त पर ठगी की दर्ज कराई FIR, देवराज बोले FIR गलत

फर्जी दस्तावेज बनाकर 2 ठगों ने डॉक्टर भल्ला से 26 लाख रूपये ठगने का प्रयास किया, आरोपियों ने दबाव बनाने के लिये डॉक्टर के खिलाफ दिल्ली में झूठा प्रकरण रर्ज करा दिया था। इस मामले में का पता चलते ही डॉक्टर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के होटल शेल्टर की है।

यह है मामला

पीडि़त डॉ भल्ला ने पुलिस अफसरों को बताया है। कि उनके स्कूल में देवराज गर्ग की बसें चलती थी। इन बसों पर चलने वाले चालक व क्लीनर का PF ना कटवाकर वह अपने होटल के कर्मचारियों का PF कटवाता है। जब पीएफ डिपार्टमेंट ने इसकी जांच की तो स्कूल पर करीब 45 लाख रुपए की रिकवरी निकाली, जो स्कूल प्रबंधन ने चुकाई। इस पर डॉक्टर ने शिकायत पुलिस से की तो देवराज गर्ग ने उनसे राजीनामा कर हिसाब किया तो उस पर करीब 29 लाख रुपए निकलना तय हुआ था। इसके बदले में उसने 26 लाख रुपए कैस दिया था। रुपए देने के बाद मामले का निराकरण लोक अदालत में हुआ था। इसके बाद देवराज ने अभिषेक के साथ मिलकर उन पर दिल्ली में केस लगा दिया कि उसने उन्हें करीब 40 लाख रुपए का हिसाब किया है और उसके डॉक्टर पर 26 लाख रुपए निकल रहे है। जबकि इससे पहले वह 26 लाख रुपए का पैमेंट करने की जानकारी न्यायालय मेें लिखित में दिया है।

26 लाख रूपये की धोखाधड़ी

ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र इलाके के बसंत बिहार निवासी डॉक्टर भल्ला स्कूल संचालक है और पुरानी छावनी इलाके में उनका एक स्कूल है। डॉक्टर भल्ला ने शिकायत की है कुछ दिन पूर्व उनके खिलाफ दिल्ली में देवराज गर्ग व अभिषेक दत्त ने 26 लाख रूपये की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। जबकि उनका एक भी पैसा नहीं है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने उनकी शिकायत पर देवराज गर्ग और अभिषेक दत्त के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।

इसलिये कराई एफआईआर

डॉक्टर एएस भल्ला ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उन्होंने अभिषेक दत्ता व रचना डालमिया समेत अन्य पर 3 करोड़ रूपये के गवन का मामला पुरानी छावनी में दर्ज कराया था। अब इस मामले में राजीनामा करने के लिये ही उन्होंने झूठी एफआईआर दिल्ली में दर्ज कराई थी। जिसमें वह राजीनामा कर लें।

यह एफआईआर गलत है

यह एफआईआर पूरी तरह से गलत है यह मामला पहले से ही दिल्ली कोर्ट के माध्यम से दर्ज की गयी है इस प्रकरण में दिल्ली में डॉ. भल्ला की गिरफ्तारी हुई थी जिसमें सशर्त पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दी थी और कहा था कि गवाहों को धमकायेंगे और न ही दबाव बनायेंगे और यह एफआईआर दबाव बनाने के लिये दर्ज कराई गयी है। हम इस एफआईआर के संबंध में एसपी और आईजी को आवेदन देंगे। इस मामले में क्राइम ब्रांच के माध्यम से जांच कराई जाये।
देवराज गर्ग, व्यवसायी, ग्वालियर

जांच आने पर की जाएगी कार्रवाई

पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना का कहना है कि डॉक्टर भल्ला की शिकायत पर 2 के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।