ग्वालियर के रिटायर्ड फौजी की जमीन दबंगों ने कब्जाईः कलेक्टर से कहा पुलिसवाले मुझे पानसिंह तोमर बनने के लिए मजबूर कर रहे

कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान सामने जब एक रिटायर्ड फौजी ने कलेक्टर को चेतावनी दे डाली और कहा कि सिस्टम के माफिया और पुलिसवाले मुझे पान सिंह तोमर बनने के लिए मजबूर कर रहे है, क्या मुझे अपने परिवार के हक की लड़ाई के लिए बंदूक उठाना पड़ेगी। रिटायर्ड फौजी की बात को सुन कलेक्टर ने तत्काल क्षेत्रीय एसडीएम को मामले की पूरी जांच के आदेश दिए और दोषियों को उनके चैंबर में हाजिर करवाने का आदेश दे डाला। कलेक्टर इस कदर एक्शन में आए कि उन्होंने एसडीएम को यह भी निर्देश दिए कि 2 दिन के अंदर फौजी को उनके प्लॉट पर उनका कब्जा दिलाया जाए।

दबंगों ने फौजी को जान से मारने की धमकी

रिटायर्ड फौजी रघुनाथ सिंह तोमर का यह भी कहना है कि बदमाशों ने उस प्लॉट को कई बार रीसेल करते हुए बेच भी दिया। जिसके कारण वह जब भी अपने प्लॉट पर मकान बनवाने के लिए पहुंचते है। तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। कई बार इसको लेकर थाने से लेकर प्रशासन तक शिकायती आवेदन दिया गया है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में उन्हें पान सिंह तोमर की तरह बागी होने पर मजबूर किया जा रहा है, यदि अब उन्हें प्रशासन और पुलिस से मदद नहीं मिलती है तो वह बंदूक उठाने को मजबूर हो जाएंगे।